Hazaribagh Road Accident : हजारीबाग जिले के गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले गिद्दी में प्राथमिक इलाज दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे रामगढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मिश्राइनमोढ़ा के चूल्हाबेड़ा निवासी सोढ़न बेदिया और देवनारायण बेदिया बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने मुआवजे तथा घायल के बेहतर इलाज की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घायल का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।
