Home Jharkhand पढ़ाई पर ध्यान दे विद्यार्थी, सरकार करेगी उनकी समस्याओं का समाधान : हेमंत सोरेन

पढ़ाई पर ध्यान दे विद्यार्थी, सरकार करेगी उनकी समस्याओं का समाधान : हेमंत सोरेन

by Dayanand Roy

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को करमटोली में 520 बेड के हॉस्टल निर्माण की आधारशिला रखी। मौके पर उन्होंने कहा कि रांची के साथ-साथ पलामू में भी छात्र-छात्राओं के लिए भव्य हॉस्टल का निर्माण होगा।मुझे उस समय और खुशी होगी, जब इन हॉस्टल्स का निर्माण पूरा होगा और वे इन हॉस्टल्स में रहकर पढ़ाई करने लगेंगे।

हेमंत ने कहा कि राज्य भर के महिला कॉलेजों को भी भव्य बनाने के लिए कार्ययोजना पर काम करने का मैंने निर्देश दिया है। हमने सभी बच्चों की कठिनाईयों को कम करने का प्रयास किया है, उस कड़ी में आज छात्रावास निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। आप पढ़ाई पर ध्यान दें, आपकी समस्याओं का समाधान सरकार करेगी। पहले यह बात सोच से परे थी कि हॉस्टल में बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा।

लेकिन हमने तय किया और कल्याण विभाग के हॉस्टल में सरकार की ओर से भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। अब बच्चों को घर से अनाज लाने की जरूरत नहीं होगी।प्रतियोगिता के इस दौर में बच्चे कैसे आगे बढ़ें, इसपर कार्य करना शुरू कर दिया है।

उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मदद भी सरकार आपको दे रही है। उन्होंने कहा कि  गरीब बच्चों के निःशुल्क शिक्षा हेतु बाबा भीमराव अंबेडकर जी के नाम से भव्य पुस्तकालय बनाने का भी हम लोगों ने निर्णय लिया है, ताकि बच्चों का ज्ञानवर्धन हो सके।

Related Articles

Leave a Comment