Voter List Revision : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बूथ लेवल एजेंट (BLA-1) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO-2) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रक्रिया में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से पीछे रह गई है। कई जिलों में कांग्रेस अब तक पर्याप्त संख्या में BLA की नियुक्ति नहीं कर पाई है।
हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संख्या से ज्यादा गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने करीब 20 हजार BLA नियुक्त किए हैं और सभी को उचित प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए हैं और पार्टी SIR प्रक्रिया में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगी।
