कांके भूमि घोटाला: ED ने 85 करोड़ रुपये की 66 एकड़ जमीन जब्त, जांच तेज

कांके भूमि घोटाले में ईडी ने कमलेश कुमार सिंह से जुड़ी 85 करोड़ रुपये मूल्य की 66 एकड़ जमीन जब्त कर जांच तेज कर दी है।

Dayanand Roy
2 Min Read

Kanke Land Scam : कांके भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश कुमार सिंह से जुड़ी करीब 66 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। ईडी के अनुसार, जब्त की गई जमीन की अनुमानित कीमत 85 करोड़ रुपये है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, कमलेश कुमार सिंह ने कांके और नगड़ी अंचल क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और कब्जा किया था। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से गैर-मजरूआ, भुइंहरी, आदिवासी और सरकारी जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उन्हें सामान्य जमीन दिखाकर बेचा गया।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि 66 एकड़ जमीन का कुछ हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका था, जबकि बाकी जमीन का हस्तांतरण नहीं हो सका। मामले में कई सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ईडी ने 26 जुलाई 2024 को कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। उस समय उसके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक नकद और 100 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच आगे बढ़ाई।

ईडी इस मामले में कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA की विशेष अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *