श्री श्याम मित्र मंडल ने श्री श्याम मंदिर में किया भव्य भंडारे का आयोजन

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 171 वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्यामसुंदर शर्मा, कुमुद अग्रवाल और सच्चिदानंद लाल खुशबू गर्ग ने श्री श्याम भोग के भजन का गायन किया।

इस दौरान उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी के स्वर में स्वर मिलाकर भक्ति भावना से ओत-प्रोत होकर ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का अनुरोध किया।

खाटूनरेश बजरंगबली शिव परिवार लड्डू गोपाल जी शालिग्राम जी गरुड़ जी गुरुजनों का भोग लगाकर महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया गया।

कुमुद अग्रवाल सच्चिदानंद लाल खुशबू गर्ग एवं परिवार ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे का समय होते-होते श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया तथा हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।

श्री श्याम मंदिर में हुए भंडारे में पुड़ी तथा आलू-कद्दू मिक्स सब्ज़ी के साथ बुंदिया का प्रसाद वितरित किया गया।खीर चूरमा का भोग हर भंडारे में महाप्रसाद के रूप में श्याम मंदिर में निर्मित किया जाता है एवं सर्वप्रथम भोग लगाया जाता है।

भोग लगने के बाद हर भंडारे में  मंदिर के सहयोगी रांची गौशाला में जाकर गौमाता को भोजन कराते हैं। लगभग 2600 से ज्यादा भक्तजनों ने प्रसाद प्राप्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *