Home Jharkhand झामुमो विधायकों और नेताओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बैठक, घाटशिला उपचुनाव में जीत के लिए बनायी रणनीति

झामुमो विधायकों और नेताओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बैठक, घाटशिला उपचुनाव में जीत के लिए बनायी रणनीति

by Dayanand Roy

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में झामुमो विधायकों और नेताओं के साथ घाटशिला उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनायी।घाटशिला सीट मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली हुई है।

ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन यहां कैंप करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ायेंगे।झामुमो का लक्ष्य इस सुरक्षित आदिवासी सीट पर अपना जनाधार बनाए रखना है।

घाटशिला सीट पर उपचुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ संभावित है। इस सीट पर पार्टी रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनायेगी।हाल ही में हेमंत सोरेन ने दिवंगत रामदास सोरेन के परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन की यहां से दावेदारी पक्की हो गयी थी। शनिवार को हुई बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी, घाटशिला से झामुमो के वरिष्ठ साथी भाई सोमेश चंद्र सोरेन सहित संगठन के प्रमुख साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment