Home Bihar बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न

बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न

by Dayanand Roy

करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले

दोनों उपमुख्यमंत्री,14 मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के भाग्य का भी होगा फैसला

महेश कुमार सिन्हा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पटना की 14 समेत राज्य  की 121 सीटों के लिए  गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। इन  क्षेत्रों के 3.75 करोड़ में करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने 45,341 बूथों पर वोट डाले। इसके साथ ही इन सीटों पर  खड़े 1314 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। कुछ छिटपुट  घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

वैशाली में राजद समर्थकों ने सीएपीएफ के जवानों ने पत्थर फेंके। लखीसराय में उपमुख्यमंत्री और  भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और चप्पलें फेंकी गई। सीवान  में भाजपा उम्मीदवार ने मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटाने को कहा। लालगंज और नौ अन्य जगहों पर ईवीएम मे खराबी के कारण मतदान शुरु होने में देरी हुई। सीवान और मुजफ्फरपुर में कुछ लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया।

पहले चरण के मतदान में राज्य के जिन प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होगा उनमें  दोनों उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर ) व विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय)और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (राघोपुर ) शामिल हैं।इनके अलावा 14 मंत्रियों और कई चर्चित चेहरों के भाग्य का फैसला भी इसी चरण में होगा। मुख्य मुकाबला एनडीए  और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच है।

पहले चरण की 121 में 104 सीटों पर  दोनों में सीधा मुकाबला है,जबकि 17 पर  त्रिकोणीय लड़ाई है। इस  चरण में एनडीए की ओर से भाजपा के 48, जदयू के 57, लोजपा (रा) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

जबकि महागठबंधन की ओर से इस चरण में राजद के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा- माले के 14, वीआईपी के पांच, माकपा के तीन और भाकपा के पांच सहित इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के तीन उम्मीदवारों का भविष्य  तय होगा।

Related Articles

Leave a Comment