Saturday, 24 Oct 2026
  • Home
  • Jharkhand
    • North Chotanagpur
      • Hazaribagh
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Giridih
      • Chatra
      • Koderma
      • Ramgarh
    • South Chotanagpur
      • Ranchi
      • Gumla
      • Lohardaga
      • Khunti
      • Simdega
    • Santhal Pargana
      • Deoghar
      • Dumka
      • Jamtara
      • Sahibganj
      • Pakur
      • Godda
    • Kolhan Division
      • East Singhbhum
      • West Singhbhum
      • Saraikela Kjharsawan
    • Palamu Division
      • Palamu
      • Latehar
      • Garhwa
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Opinion
  • About Us
    • About News Vaani
    • Advertise With Us
    • Contact
Advertise With Us
  • Jharkhand News
  • Ranchi news
  • Jharkhand Crime
  • Hemant Soren
  • Jharkhand politics
  • Crime News
  • Police Investigation
  • Jharkhand Police
  • Ranchi
  • Jharkhand
newsvaani.comnewsvaani.com
Font ResizerAa
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हटिया डाकघर में 6.80 लाख की संदिग्ध निकासी का मामला, दंपति के खाते से अवैध लेनदेन का आरोप
Jharkhand

हटिया डाकघर में 6.80 लाख की संदिग्ध निकासी का मामला, दंपति के खाते से अवैध लेनदेन का आरोप

रांची के हटिया डाकघर में वरिष्ठ दंपति के खाते से 6.80 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने डाकघर कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

Dayanand Roy
Last updated: May 22, 2026 2:13 pm
By
Dayanand Roy
Share
3 Min Read
Hatia Post Office
SHARE

राजधानी रांची के हटिया डाकघर से वित्तीय अनियमितता और कथित धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वरिष्ठ नागरिक दंपति के खाते से करीब 6.80 लाख रुपये की अवैध निकासी कर खाता बंद कर दिया गया। पीड़ित दंपति ने मामले में डाकघर कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

Contents
  • CPMG कार्यालय में खुला मामला
  • मोबाइल नंबर बदलकर निकाली गई राशि!

जानकारी के अनुसार, पीड़ित खाताधारक क्रिस्टोफर जॉर्ज और उनकी पत्नी ऐलिस जॉर्ज ने इंडिया पोस्ट के हटिया डाकघर में संयुक्त रूप से 5 लाख रुपये की राशि मासिक आय योजना (MIS) में निवेश की थी। खाते की मैच्योरिटी 18 मार्च 2026 को पूरी हुई थी। दंपति कथित तौर पर राशि को दोबारा MIS योजना में निवेश करना चाहते थे। इसी दौरान हटिया डाकघर के तत्कालीन डाकपाल संतोष कुमार द्वारा KYC प्रक्रिया के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए।

CPMG कार्यालय में खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 मई 2026 को एक व्यक्ति अनिल चौधरी ने खाताधारकों को फोन कर ब्याज राशि लौटाने की बात कही। इससे संदेह होने पर पीड़ित परिवार मुख्य डाक महानिरीक्षक कार्यालय (CPMG) कार्यालय पहुंचा। वहां उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित पोस्टमास्टर 11 मई से निलंबित हैं और उनके खाते से 6.80 लाख रुपये की निकासी कर खाता बंद कर दिया गया है।

मोबाइल नंबर बदलकर निकाली गई राशि!

पीड़ित परिवार की जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल 2026 को खाते से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिया गया था। आरोप है कि उसी दिन खाते से पूरी राशि कैश विदड्रॉल के जरिए निकाल ली गई और देर रात खाते को बंद भी कर दिया गया। दंपति का कहना है कि उन्हें न तो मोबाइल नंबर बदलने की सूचना मिली और न ही राशि निकासी की जानकारी दी गई।

पीड़ित परिवार ने डाकघर कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत और संगठित भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि 15 मई को हटिया डाकघर पहुंचने पर कर्मचारियों का व्यवहार संदिग्ध लगा और ऐसा प्रतीत हुआ कि कई लोगों को पूरे मामले की जानकारी थी।

मामले को लेकर अब डाक विभाग की भूमिका और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

CM हेमंत सोरेन की हाई लेवल बैठक: बजट, राजस्व और पारदर्शिता पर जोर, कहा- खनन राजस्व में झारखंड पड़ोसी राज्यों से आगे
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में नया विवाद: महिला बंदी के प्रेग्नेंसी टेस्ट को लेकर सियासत तेज, बीजेपी ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
हूल दिवस पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सिदो-कान्हू के संघर्ष को बताया आज भी प्रासंगिक
गढ़वा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

TAGGED:Alice GeorgeChristopher GeorgeCyber FraudFinancial IrregularitiesHatia Post OfficeIndia PostJharkhand NewsMIS Account FraudPost Office ScamRanchi Fraud CaseRanchi news
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Pakur Police, Pakur Crime News पाकुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी, फायरिंग और कॉपर केबल चोरी कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Next Article khalari news बकरीद को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दामोदर नदी में संथाली परंपरा से किया विसर्जन
  • BSL गेट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! 200 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक; अब कहां होगा प्रदर्शन?
  • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से मातम! CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, बोले- ‘मां सभी की रक्षा करें’
  • लातेहार में दर्दनाक खुदकुशी: चट्टी टोला में 24 वर्षीय युवक ने कमरे में लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • पलामू में दर्दनाक हादसा: जितिया विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Ranchi News: JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ की धमाकेदार जीत, सभी 15 सीटों पर कब्जा

You May also Like

accident
Jharkhand

पलामू में भीषण सड़क हादसा: सतबरवा में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला की दर्दनाक मौत और पांच घायल

September 27, 2026
dead body
Jharkhand

कपाली में लापता फेरीवाले का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

May 26, 2026
accident
Jharkhand

भरनो के मिशन चौक में सड़क हादसा, बाइक और लूना की टक्कर में नाना-नाती समेत 4 घायल

May 20, 2026
dispute
Jharkhand

मामा की जमीन को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चली; तीन घायलों को धनबाद रेफर किया गया

July 14, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • Ranchi news
  • Jharkhand Crime
  • Hemant Soren
  • Jharkhand politics
  • Crime News
  • Police Investigation
  • Jharkhand Police
  • Ranchi
  • Jharkhand
  • Jharkhand Crime News
  • Jamtara news
  • Jharkhand Government
  • BJP Jharkhand
  • हेल्दी डाइट
  • Healthy Lifestyle
  • स्वास्थ्य टिप्स
  • Ranchi Police
  • Law and Order
  • JMM
newsvaani.com

News Vaani is a trusted digital news platform delivering accurate and timely updates from Jharkhand, India, and across the world. Covering politics, society, technology, and more, we are committed to credible journalism and keeping readers informed with reliable news and insights.

Youtube Medium Rss

About Company

  • Home
  • Jharkhand
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Opinion
  • About Us
Subscribe Now for Real-time Updates on the Latest Stories!

© News Vaani. All Rights Reserved | Site Developed by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?