Sunday, 30 Aug 2026
  • Home
  • Jharkhand
    • North Chotanagpur
      • Hazaribagh
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Giridih
      • Chatra
      • Koderma
      • Ramgarh
    • South Chotanagpur
      • Ranchi
      • Gumla
      • Lohardaga
      • Khunti
      • Simdega
    • Santhal Pargana
      • Deoghar
      • Dumka
      • Jamtara
      • Sahibganj
      • Pakur
      • Godda
    • Kolhan Division
      • East Singhbhum
      • West Singhbhum
      • Saraikela Kjharsawan
    • Palamu Division
      • Palamu
      • Latehar
      • Garhwa
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Opinion
  • About Us
    • About News Vaani
    • Advertise With Us
    • Contact
Advertise With Us
  • Jharkhand News
  • Ranchi news
  • Jharkhand Crime
  • Jharkhand politics
  • Hemant Soren
  • Crime News
  • Police Investigation
  • Ranchi
  • Jharkhand
  • Jharkhand Police
newsvaani.comnewsvaani.com
Font ResizerAa
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हटिया डाकघर में 6.80 लाख की संदिग्ध निकासी का मामला, दंपति के खाते से अवैध लेनदेन का आरोप
Jharkhand

हटिया डाकघर में 6.80 लाख की संदिग्ध निकासी का मामला, दंपति के खाते से अवैध लेनदेन का आरोप

रांची के हटिया डाकघर में वरिष्ठ दंपति के खाते से 6.80 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने डाकघर कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

Dayanand Roy
Last updated: May 22, 2026 2:13 pm
By
Dayanand Roy
Share
3 Min Read
Hatia Post Office
SHARE

राजधानी रांची के हटिया डाकघर से वित्तीय अनियमितता और कथित धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वरिष्ठ नागरिक दंपति के खाते से करीब 6.80 लाख रुपये की अवैध निकासी कर खाता बंद कर दिया गया। पीड़ित दंपति ने मामले में डाकघर कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

Contents
  • CPMG कार्यालय में खुला मामला
  • मोबाइल नंबर बदलकर निकाली गई राशि!

जानकारी के अनुसार, पीड़ित खाताधारक क्रिस्टोफर जॉर्ज और उनकी पत्नी ऐलिस जॉर्ज ने इंडिया पोस्ट के हटिया डाकघर में संयुक्त रूप से 5 लाख रुपये की राशि मासिक आय योजना (MIS) में निवेश की थी। खाते की मैच्योरिटी 18 मार्च 2026 को पूरी हुई थी। दंपति कथित तौर पर राशि को दोबारा MIS योजना में निवेश करना चाहते थे। इसी दौरान हटिया डाकघर के तत्कालीन डाकपाल संतोष कुमार द्वारा KYC प्रक्रिया के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए।

CPMG कार्यालय में खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 मई 2026 को एक व्यक्ति अनिल चौधरी ने खाताधारकों को फोन कर ब्याज राशि लौटाने की बात कही। इससे संदेह होने पर पीड़ित परिवार मुख्य डाक महानिरीक्षक कार्यालय (CPMG) कार्यालय पहुंचा। वहां उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित पोस्टमास्टर 11 मई से निलंबित हैं और उनके खाते से 6.80 लाख रुपये की निकासी कर खाता बंद कर दिया गया है।

मोबाइल नंबर बदलकर निकाली गई राशि!

पीड़ित परिवार की जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल 2026 को खाते से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिया गया था। आरोप है कि उसी दिन खाते से पूरी राशि कैश विदड्रॉल के जरिए निकाल ली गई और देर रात खाते को बंद भी कर दिया गया। दंपति का कहना है कि उन्हें न तो मोबाइल नंबर बदलने की सूचना मिली और न ही राशि निकासी की जानकारी दी गई।

पीड़ित परिवार ने डाकघर कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत और संगठित भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि 15 मई को हटिया डाकघर पहुंचने पर कर्मचारियों का व्यवहार संदिग्ध लगा और ऐसा प्रतीत हुआ कि कई लोगों को पूरे मामले की जानकारी थी।

मामले को लेकर अब डाक विभाग की भूमिका और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

RSS कार्यालय हमला मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; विदेशी कनेक्शन की भी जांच
भरनो में खाद्य मिलावट और तंबाकू कारोबार पर प्रशासन की सख्ती, विशेष जांच अभियान में कई अनियमितताएं उजागर
स्मार्ट मीटर परियोजना में लापरवाही पर JBVNL का बड़ा एक्शन, दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित
आरकेएस कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन

TAGGED:Alice GeorgeChristopher GeorgeCyber FraudFinancial IrregularitiesHatia Post OfficeIndia PostJharkhand NewsMIS Account FraudPost Office ScamRanchi Fraud CaseRanchi news
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Pakur Police, Pakur Crime News पाकुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी, फायरिंग और कॉपर केबल चोरी कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Next Article khalari news बकरीद को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लातेहार में बारिश का कहर, राजडंडा नदी पर बना पुल टूटा; महुआडांड़-गारू मार्ग पर आवागमन ठप
  • जामताड़ा में शराब लदी पिकअप वैन पलटी, सड़क पर बिखरी बोतलें; लूटने के लिए मची होड़, चालक फरार
  • बिरसा चौक से मोरहाबादी तक दिखा आदिवासी समाज का जनसैलाब, हजारों लोग पैदल पहुंचे रैली स्थल
  • परिसीमन के विरोध में रांची में आदिवासी महाजुटान आज, मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग
  • रांची में बढ़ रहा H1N1 संक्रमण, पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Ranchi News: JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ की धमाकेदार जीत, सभी 15 सीटों पर कब्जा

You May also Like

Don't MissEditor's Picks

रांची, मुंबई और सूरत में सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, विदेशों में अवैध निवेश के मामले में हो रही कार्रवाई

December 2, 2025
JharkhandLatest Updates

सरयू राय ने 1.78 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

October 3, 2025
JharkhandPolitics

भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली धमकी, जांच में जुटी है पुलिस

September 6, 2025
Don't MissEditor's Picks

अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का सीएम हेमंत ने किया शुभारंभ

January 9, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • Ranchi news
  • Jharkhand Crime
  • Jharkhand politics
  • Hemant Soren
  • Crime News
  • Police Investigation
  • Ranchi
  • Jharkhand
  • Jharkhand Police
  • Jharkhand Crime News
  • Jamtara news
  • Jharkhand Government
  • BJP Jharkhand
  • हेल्दी डाइट
  • Healthy Lifestyle
  • स्वास्थ्य टिप्स
  • Ranchi Police
  • Law and Order
  • JMM
newsvaani.com

News Vaani is a trusted digital news platform delivering accurate and timely updates from Jharkhand, India, and across the world. Covering politics, society, technology, and more, we are committed to credible journalism and keeping readers informed with reliable news and insights.

Youtube Medium Rss

About Company

  • Home
  • Jharkhand
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Opinion
  • About Us
Subscribe Now for Real-time Updates on the Latest Stories!

© News Vaani. All Rights Reserved | Site Developed by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?