आरकेएस कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : झारखंड-बिहार की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले 15 दिनों से बीमार थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनकी उम्र 87 साल थी। वह बेगुसराय के रामदिरी गांव के रहने वाले थे। चेशायर होम रोड में भी उनका आवास है। रामकृपाल सिंह अपने पीछे दो बेटे सुधीर कुमार, रंजन कुमार, एक बेटी, दो पोता और दो पोती का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रामकृपाल सिंह का अंतिम संस्कार बेगुसराय के उनके पैतृक गांव में किया गया। रामनगर के रामदीरी स्थित गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनका अंतिम दर्शन करनेवालों में केंद्रीय  मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री सुरेंद्र मेहता,  मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोगों के नाम शामिल हैं।

उनके निधन की खबर से झारखंड-बिहार में शोक की लहर है। रामगकृपाल सिंह ने वर्ष 1973 में प्रोप्राइटरशिप के रूप में कंस्ट्रक्शन कारोबार में कदम रखा था. वर्ष 2003 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनायी।

कंपनी इपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्टर, जिसमें सड़क, रेलवे, खनन, भवन निर्माण का काम करती हैरामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन ने ही रांची में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, समाहरणालय भवन, हाई कोर्ट, विधानसभा और कई प्रमुख सड़कें बनायी हैं।

कुछ दिन पहले एसबीआई ने देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची जारी की थी, जिसमें झारखंड बिल्डर्स एसोसिएशन से ‘कांट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *