गुजरात से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में पसरा मातम

गुजरात से घर लौट रहे गिरिडीह के युवक मिथुन मंडल की पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Dayanand Roy
2 Min Read

Giridih News : गुजरात से अपने घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मिथुन मंडल के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोचरी गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, मिथुन मंडल गुजरात में नौकरी करता था और छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया। वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

गुजरात में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर था कार्यरत

परिजनों के मुताबिक, मिथुन गुजरात में मंडल ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के तहत स्टार लाइट कंपनी में सीनियर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। वह भुसावल से मुंबई-हावड़ा मेल में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। पारसनाथ स्टेशन पर उतरने के दौरान यह हादसा हो गया।

गांव में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही बेको पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, मिथुन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। गांव में शोक की लहर है और लोग मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *