Home Jharkhand 55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार

55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार

by Dayanand Roy

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में 55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता विमला देवी की 16 मई को छतरपुर थाना क्षेत्र के बाहाला के बाघमारा टोला स्थित उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गौतम कुमार (23) और उसके रिश्तेदार विनोद भुइयां (35) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान गौतम ने पुलिस को बताया कि विमला देवी के साथ उसका भूमि विवाद भी था और उसके द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण उसके परिवार की हालत ठीक नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अनुसार गौतम के आग्रह पर विनोद ने हत्या के लिए साकेंद्र उरांव को सुपारी दी और उसे बतौर अग्रिम 50,000 रुपये दी। सौदा 80,000 रुपये में तय हुआ और शेष राशि काम पूरा होने के बाद दी जानी थी।’’

उन्होंने कहा, “घटना की रात साकेंद्र अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर विमला देवी के घर गया और सोते समय उसकी हत्या कर दी।”

एसपी ने बताया कि साकेंद्र और उसके एक साथी याद अली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरे साथी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Comment