चंडीगढ़ : पंजाब के 3 करोड़ पंजाबियों को मुफ़्त इलाज मिलेगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में इसकी घोषणा की। “मुख्यमंत्री सेहत योजना” के तहत लोगों को इसका फायदा होगा।
सिर्फ वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड दिखा कर 2 अक्टूबर से इस योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल से आप कैशलैस इलाज की सुविधा ले सकते हैं। ये योजना पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।