अमित शाह ने गुरुवार को बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाहें, तो वह राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं। यह बात उन्होंने पाकुड़ में आयोजित दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान कही।
दरअसल, दुर्गा सोरेन सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीता सोरेन अपनी बेटी जयश्री सोरेन के साथ शामिल हुईं। इस दौरान दोनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सीता सोरेन ने कहा कि यह फैसला पार्टी संगठन स्तर पर लिया जाता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व और शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व उन्हें जिम्मेदारी देना चाहे, तो वह राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम में उन्होंने दुर्गा सोरेन सेना की गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन हर वर्ष पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित करता है और सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर काम कर रहा है, जिससे लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीता सोरेन ने कहा कि युद्ध जैसे हालात के कारण स्थिति सामान्य नहीं है, जिसकी वजह से कीमतों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी लोगों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की है।
वहीं, दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने कहा कि दुमका से पाकुड़ तक कोयले की धूल से प्रदूषण फैल रहा है, जिससे आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की मांग की। जयश्री ने यह भी कहा कि वह अपने पिता और दादा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए झारखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगी।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, वहीं दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।
