वरिष्ठ आईपीएस महेश कुमार अग्रवाल के डीजीपी नियुक्त होने पर मारवाड़ी सम्मेलन ने दी बधाई

Dayanand Roy
2 Min Read

 

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने कर्मठ, जुझारू, ईमानदार एवं साहसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल को तमिलनाडु राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन तथा संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से शुभकामना देते हुए कहा कि श्री महेश कुमार अग्रवाल का पुलिस सेवा में लंबा,उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यकाल रहा है।

अपनी निष्ठा कर्तव्यपरायणता, प्रशासनिक दक्षता तथा निर्भीक नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने पुलिस विभाग में विशिष्ट पहचान बनाई है।पदाधिकारियों ने कहा कि तमिलनाडु जैसे महत्वपूर्ण राज्य के पुलिस महानिदेशक पद पर उनकी नियुक्ति न केवल उनकी योग्यता और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि संपूर्ण अग्रवाल एवं मारवाड़ी समाज के लिए भी गौरव का विषय है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अग्रवाल अपने अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता से राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा पुलिस प्रशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।सम्मेलन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *