जमशेदपुर के कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 लोग गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल जब्त

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

Dayanand Roy
2 Min Read

कदमा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजन गुप्ता उर्फ राजन, राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़कू, गोविंद कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपु, बंटी कुमार गुप्ता, बंटी कुमार तुरहा उर्फ लल्लन, सुखदेव सिंह और ललन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं।

मामले का खुलासा शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर रोड स्थित बस्ती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है और लोगों को लालच देकर पैसे ऐंठने जैसी गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर देर रात छापेमारी की गई।

पुलिस ने मौके से 35,520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त दरी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292, 318(4), 3(5) तथा बंगाल जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *