श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : श्री श्याम मंडल की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में गुरूवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 6:30  बजे  से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।

आज के भोग के मुख्य अशोक धानुका ने अपने पूरे परिवार  के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया। सर्व प्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका एवं धानुका परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया।

इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय – लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *