डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : डीएवी आनंद स्वामी में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उन्हें स्मरण करते हुए शुक्रवार को शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय की मुख्य अध्यापिका डॉ रेशु चौधरी की ओर से डॉ राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा उनके विराट व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इसके उपरांत नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

नृत्य और संगीत के माध्यम से बच्चों ने विद्यालय की शिक्षक- शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सबने बच्चों के उज्ज्वल, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *