मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के चीफ रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के चीफ रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। गौरतलब है कि टाटा लीज का नवीनीकरण वर्ष 2025 में ही होना है।

इसे लेकर कंपनी के स्तर से पहल की जा रही है। यही कारण है कि सरकार के साथ टाटा स्टील की लगातार वार्ता हो रही है। इस मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *