Home Jharkhand अनुकरणीय रहा है हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल : हेमंत सोरेन

अनुकरणीय रहा है हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल : हेमंत सोरेन

by Dayanand Roy

मुख्यमंत्री ने विशेष शाखा के हवलदार को सेवानिवृति पर किया सम्मानित

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने उनके समर्पण और निष्ठा से किए गए लंबे सेवाकाल की सराहना की।

हेमंत ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है।

उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। लगभग 40 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से विभाग और राज्य की सेवा की।

वर्ष 2000 से वे मुख्यमंत्री आवास में तैनात रहे और निरंतर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

Related Articles

Leave a Comment