हटियागढ़ में विजयादशमी महोत्सव आयोजित

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : हटियागढ़ में गुरूवार को विजयादशमी महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़कागढ़ रियासत के ग्रामीणों ने उल्लास के साथ हिस्सा लिया। बड़कागढ़ रियासत के उत्तराधिकारी राजेश नाथ शाहदेव ने इस समारोह का आयोजन किया।

विजयादशमी महोत्सव का आयोजन राजेश नाथ शाहदेव के हटिया स्थित आवास पर हुआ। कार्यक्रम में राजपुरोहित सदन गोपाल शर्मा ने राज परिवार के सभी लोगों को अपराजिता बांधी।

इस समारोह में मुख्य रूप से लाल सचिंद्र देव, मीरा देवी, राखी शाहदेव, रेखा देव, सदन गोपाल शर्मा,  सुषमा शाहदेव, बिपिन कुमार, लाल धर्मेंद्र देव, शैलेंद्र शाहदेव, लाल सुरेन्द्र देव (सोनू), शान प्रताप, मयंक प्रताप,  भीखम उरांव, अंकित उरांव, महेंद्र लोहारा, शुभम् कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, सतनारायण सिंह, राजेश साहू, विक्रम लोहारा, टिंकू उरांव, बसंत लोहारा तथा बिरसा महतो इत्यादि सम्मिलित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *