बोकारो : पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बुधवार को ललपनिया में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता धनीराम मांझी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। धनीराम बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने मरांग बुरू से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। रघुवर दास के पहुंचने पर धनीराम के परिजनों का रघुवर दास का स्वागत किया।
इससे पहले रघुवर दास ने ललपनिया स्थित फुटबॉल मैदान में सिद्धू-कान्हू दिशोम सुसार समिति की ओर से आयोजित जन चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से पेसा कानून से संबंधित वार्ता में हिस्सा लिया।