30 अगस्त को मोरहाबादी में आदिवासी एकता महाजुटान रैली, CM हेमंत सोरेन को दिया गया न्योता

रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली होगी। आयोजकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची में 30 अगस्त को होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रैली में शामिल होने का न्योता दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 30 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

आदिवासी समाज के मुद्दों पर होगी रैली

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि रैली का मकसद झारखंड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

रैली को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रैली के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

ये लोग रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, सुज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव और पुष्कर बड़ाईक समेत कई लोग शामिल थे।

रैली को लेकर आने वाले दिनों में और भी गतिविधियां होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *