श्याम प्रभु के दर्शन कर भाव-विभोर हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने दर्शन कर समस्त देश वासियों के लिए मंगल कामना की। एयरपोर्ट से राजभवन जाने के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी दरबार में दर्शन किया। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य गेट पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव मित्तल तथा मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेकर बाबा के दरबार को निहारते हुए अंदर की ओर प्रवेश किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उनके साथ थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा श्याम के मुख्य मंड के सामने अपनी अर्जी लगा कर पंचमेवा भोग का प्रसाद चढ़ाया और इत्र लगाया। उन्होंने बाबा का प्राकृतिक पंखा डुलाया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बालाजी महाराज के दर्शन कर बाबा भोले नाथ श्यामेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया। स्फटिक की शिवलिंग देख कर उन्होंने इसकी जानकारी ली। मंडल के वरिष्ठ सदस्य अजय मारू ने ओम बिरला जी को मंदिर और मंडल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने उनको बताया कि हर शनिवार को श्री श्याम भंडारे का वृहद रूप से आयोजन होता है। जिससे सुनकर लोकसभा अध्यक्ष ने मंडल के सभी सदस्यों की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *