मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, काम समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सभी संरचनाओं के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इन दोनों विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह क्षेत्र शैक्षणिक दृष्टि से और अधिक विकसित एवं आकर्षक स्वरूप में उभरेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *