64

पंचकूला : गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला में ‘सहकार से समृद्धि – सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका’ विषय पर आयोजित सहकारी सम्मेलन में सहकारिता की शक्ति और मोदी सरकार में सहकारी क्षेत्र की प्रगति पर संवाद किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थतंत्र को गति देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे सहकारी क्षेत्र को मोदी सरकार आधुनिक, बहुआयामी और ग्लोबल बनाने के साथ-साथ सहकारी विश्वविद्यालय, श्वेत क्रांति 2.0 और सहकारी टैक्सी जैसी अनेक पहलों से देश का मजबूत स्तंभ भी बना रही है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘सहकारी सम्मेलन’ में भिवानी में मिल्क चिलिंग सेंटर और रेवाड़ी में HAFED आटा मिल का ई-लोकार्पण किया। साथ ही, RuPay प्लैटिनम डेबिट कार्ड का भी वितरण किया।


