दिल्ली : द्वारका के फ्लैट में आग लगने से पिता और दो बच्चों की मौत

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली : दिल्ली में द्वारका इलाके में मंगलवार को एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने से एक शख्स और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वे घबराहट में अपने फ्लैट से कूद पड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक, द्वारका के अपार्टमेंट आग लगने के बाद अपने फ्लैट से छलांग लगाने वाले पिता और दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वो जान बचाने के लिए फ्लैट से नीचे कूदे थे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें पास इंदिरा गांधी अस्पताल में भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं और फिर आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *