Home Bihar  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले उदित नारायण

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले उदित नारायण

by Dayanand Roy

पटना : सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण ने बुधवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। यहां मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

इसके बाद यहीं  बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो॰ जमा खान ने पटना से अजमेर रवाना होने से पूर्व  मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

 814वें उर्स के मौके पर दरगाह अजमेर शरीफ (राजस्थान) हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर चादरपोशी के लिए मो० जमा खान  को चादर भेंट करते हुए बिहार में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और सद्भाव का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

Related Articles

Leave a Comment