पटना में प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना: बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके आवास के निकट बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में हुई। गोपाल खेमका अपनी गाड़ी से गांधी मैदान राम गुलाम चौक स्थित घर के समीप उतर रहे थे।

तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें सिर में सटाकर गोली मार दी। वे रामगुलाम चौक के समीप कटारका निवास के चौथे तल्ले पर रहते थे। उनका पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री और अस्पताल का बिजनेस है।

घटना के बाद स्वजन गुस्से में हैं। आरोप लगाया जा रहा कि घटना के काफी देर बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। वर्ष 2018 में इनके बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *