वादाखिलाफी और जमीन बंदोबस्ती के मुद्दे पर बरवाडीह में भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

लातेहार के बरवाडीह में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और जमीन बंदोबस्ती में अनियमितता के आरोप लगाए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।

Dayanand Roy
2 Min Read

BJP Protest : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार पर वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और जमीन बंदोबस्ती में अनियमितता के आरोप लगाए गए।

धरना की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। किसानों को धान का उचित मूल्य, आपदा राहत और आर्थिक सहायता नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया।

महिलाओं से जुड़े वादों पर भी सरकार को घेरते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सम्मान राशि, मुफ्त बिजली और पेट्रोल सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ सभी तक नहीं पहुंच पाया है।

धरना के दौरान भाजपा नेता विष्णु राम ने मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह पर जमीन बंदोबस्ती को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रभावशाली लोगों के जमीन संबंधी कार्य तेजी से हो रहे हैं, जबकि आम लोग वर्षों से अंचल कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रूपाली सिंह समेत कई स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धरना में शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *