गुमला के बसिया अनुमंडल में गहराया तेल संकट, पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लंबी कतारें

गुमला के बसिया अनुमंडल में पेट्रोल-डीजल संकट गहराने से पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों के दैनिक कामकाज और आवागमन पर असर पड़ा है।

Dayanand Roy
2 Min Read

Gumla News: गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बसिया प्रखंड समेत आसपास के कई इलाकों में ईंधन संकट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने से लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि कुछ पंप अस्थायी रूप से बंद बताए जा रहे हैं।

बसिया क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण अस्पताल जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचाने और शादी-ब्याह जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। कई वाहन चालक घंटों लाइन में लगने के बावजूद बिना ईंधन लिए वापस लौट रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में तेल उपलब्ध है, वहां सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है। सीमित स्टॉक के चलते सभी लोगों को ईंधन नहीं मिल पा रहा, जिससे नाराजगी भी बढ़ रही है।

यह संकट सिर्फ बसिया तक सीमित नहीं है। अनुमंडल के अन्य क्षेत्रों जैसे कामदारा, पालकोट, सिसई और भरनो में भी पेट्रोल-डीजल की कमी की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों ने केंद्र और राज्य सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन और ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही फिर से पटरी पर लौट सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *