कांके फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ हड्डी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

रांची के कांके फायरिंग कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ हड्डी को पश्चिम बंगाल के मंदारमणि से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांके थाना पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और सुकुरहुटू निवासी जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के मंदारमणि से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद से महताब आलम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग की यह वारदात जमीन विवाद से जुड़ी थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *