भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे के दौरान निर्मल महतो और छत्रु राम महतो को दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे के दौरान निर्मल महतो और छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Dayanand Roy
1 Min Read

रामगढ़ / बोकारो। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रांची से बोकारो जाते समय रामगढ़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्मल महतो चौक पर स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत रामगढ़ जिले के गोला एवं चितरपुर, तथा बोकारो जिले के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में उत्साहपूर्वक किया गया। यात्रा के दौरान उन्होंने छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।

इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा, नारेबाजी और गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जोश स्पष्ट रूप से झलकता है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *