साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पुलिस जवान समेत 2 की मौत

साहिबगंज के बोरियो में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गोड्डा पुलिस के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Dayanand Roy
1 Min Read

Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गोड्डा जिला पुलिस बल के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा निवासी हृदय सरकार, जो वर्तमान में गोड्डा जिला पुलिस बल में कार्यरत थे, की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि, दूसरे मृतक की पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं गोड्डा पुलिस महकमे में भी जवान की मौत से दुख की लहर दौड़ गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *