कांके रोड पुलिस लाइन के बाहर चेन छीनने की कोशिश, महिला ने पहन रखी थी रोल्ड गोल्ड की चेन

रांची के कांके रोड पुलिस लाइन के बाहर महिला से चेन छीनने की कोशिश नाकाम रही। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

Dayanand Roy
1 Min Read

Chain Snatching : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन के बाहर सोमवार को एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की गई। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उसके गले से चेन झपटने की कोशिश की। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने असली सोने की नहीं, बल्कि रोल्ड गोल्ड की चेन पहन रखी थी। चेन नकली होने का पता चलते ही फरार आरोपी उसे रास्ते में फेंककर भाग गया।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *