झामुमो में शामिल हुए भाजपा के कद्दावर नेता चंद्रशेखर अग्रवाल

Dayanand Roy
1 Min Read

दुमका : नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के कद्दावर नेता चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ शेखर अग्रवाल ने सोमवार को झामुमो का दामन थाम लिया।

दुमका में झारखंड दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने श्री अग्रवाल झामुमो में शामिल हुए। चंद्रशेखर अग्रवाल प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य थे। वे धनबाद के मेयर रह चुके हैं।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और शेखर अग्रवाल ने धनबाद मेयर पद के लिए नामांकन भरा है। 23 फरवरी को मतदान है। यूं तो झारखंड में नगर निकाय चुनाव निर्दलीय हो रहा है।

इसके बावजूद राजनीतिक दल प्रत्याशियों का समर्थन कर अपने लोगों को चुनाव जिताने में लगे हैं। भाजपा ने धनबाद से संजीव अग्रवाल का समर्थन किया है।

इससे शेखर अग्रवाल नाराज थे।चंद्रशेखर अग्रवाल के झामुमो में शामिल होने के मौके पर धनबाद के प्रमुख झामुमो नेता भी उपस्थित रहे। इनमें विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, पूर्व जिलाध्यक्ष रविलाल टुडू और देबू महतो आदि उपस्थित थे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *