बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस 7 को, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कार्यक्रम में शामिल होंगे

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस पर सात फरवरी को  भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन को यह जानकारी दी । उन्होने सभी सदस्यों से इस मौके पर मौजूद रहने का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का भी आगमन होगा। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री मंत्री किरेन रिजिजू भी आ रहे हैं।

प्रेम कुमार ने कहा  कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। उन्होने बताया कि  कार्यक्रम तीन घंटे का होगा। सुबह साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और दोपहर डेढ बजे तक समाप्त हो जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का गौरवशाली इतिहास 22 मार्च 1912 से जुड़ा है, जब बिहार-उड़ीसा को बंगाल से अलग कर अलग प्रांत बनाया गया। सात फरवरी 1921 को सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *