सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र, मांगी जानकारियां

Dayanand Roy
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जमशेदपुर अक्षेस तथा मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर 15वें वित्त आयोग की राशि से हुए विभिन्न परिसंपत्तियों की खरीद करने से संबंधित जानकारी मांगी है।

श्री मिश्रा ने दोनों नगर निकायों से जानना चाहा है कि 15वें वित्त आयोग की राशि से जैम पोर्टल के माध्यम से किन किन वर्षों में कितनी परिसम्पत्तियों का क्रय किया गया है?

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्रय के बाद उन परिसम्पत्तियों का रख-रखाव और उपयोग कैसे किया जा रहा है।

श्री मिश्र ने जानना चाहा कि 15वें वित्त आयोग के मद से तीन पहिया रिक्शा एवं सड़क की सफाई के लिए जो गाड़ियाँ खरीदी गयी थी, उसका क्या उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने उप नगर आयुक्त से उन जानकारियों को शीघ्रता से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *