राउरकेला के पास चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट को आई गंभीर चोट

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : ओडिशा के राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा इंडिया वन एयर का 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। विमान में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्लेन शनिवार दोपहर जलदा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान इंडिया वन एयर का था, जो राउरकेला से उड़ान भरने के बाद 10-15 किलोमीटर की दूरी पर ही हादसे का शिकार हो गया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा 9-सीटर विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें कैप्टन नवीन कड़ंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल थे। हादसे में सभी छह लोग घायल हुए हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *