जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी साजिश को लेकर विभिन्न आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों के खिलाफ एक मामले की जांच के तहत जम्मू-कश्मीर में अनेक स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी साजिश को लेकर विभिन्न आतंकवादी संगठनों के सहयोगियों के खिलाफ मामले में तलाशी ली जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *