आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित जवाहर लाल नेहरु : के. राजू

Dayanand Roy
2 Min Read

पंडित जवाहर लाल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी आधुनिक भारत के शिल्पकार को श्रद्धांजलि

रांची : पंडित जवाहर लाल नेहरु आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को मजबूती प्रदान करने के लिए आधुनिक भारत की नींव रखी थी। शुक्रवार को ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहीं।

वे ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने देश निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया।

के राजू ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वे अनेकों बार जेल गए। स्वतंत्रता के बाद देश आर्थिक एवं सामाजिक रूप से समस्याओं से घिरा हुआ था, इसके निराकरण के लिए उन्होंने पूरे देश मे पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की। विभिन्न शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थाओं की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम था जिसके तहत आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जो भूमिका निभाई थी उसे देश कभी नहीं भूलेगा। चिंतनशील होने के साथ-साथ वह विश्व शांति के समर्थक थे।

उन्होंने पूरी दुनिया में शांति कायम करने के लिए पंचशील का सिद्धांत विश्व को दिया। वह गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वह एक गंभीर लेखक थे उन्होंने अपनी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया के माध्यम से पूरे भारत के हर पहलू को,सामाजिक चित्रण को जीवंत रूप से देश और दुनिया के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश का प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख, बृजेंद्र सिंह, तनवीर आलम, अमूल्य नीरज खलको, सूर्यकांत शुक्ला, गजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्रा, अभिलाष साहू, सुल्तान अहमद, प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, अजय शाहदेव एनुल हक तथा राजीव रंजन राजू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *