मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया अनावरण

Dayanand Roy
1 Min Read

तमाड़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को तमाड़ में झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता, महान हॉकी खिलाड़ी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं आदिवासी अस्मिता के प्रतीक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि मरांग गोमके के विचार हम सभी को संविधान के मूल्यों पर चलने, लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को उसकी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा फाउंडेशन के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कन्हाई पातर, सचिव शिशु पातर, कोषाध्यक्ष करम सिंह मुंडा, कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण सिंह मुंडा, रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *