श्री श्याम मंदिर में आयोजित 178वें भंडारे में 2500 से ज्यादा भक्तों ने खाया प्रसाद

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 178 वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर 2500 से ज्यादा भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का समय होते-होते श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था।

प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। श्री श्याम मंदिर में निर्मित प्रसाद में वेजिटेबल पुलाव, आलू-कद्दू-लौकी की मिक्स सब्ज़ी, केसरिया जलेबी, बिस्किट और टॉफी का प्रसाद वितरित किया गया। खीर चूरमा का भोग हर भंडारे में महाप्रसाद के रूप में श्याम मंदिर में निर्मित किया जाता है और सर्वप्रथम भोग लगाया जाता है।

श्री श्याम भंडारे का प्रसाद मंदिर परिसर में निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के देख रेख में शुद्धता के साथ निर्मित किया गया था। महामंत्री गौरव अग्रवाल ने यजमान परिवार को दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। श्री श्याम भंडारे में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल,  उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी,  

वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, कविता मित्तल, मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, अनुज मोदी, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, राजीव केडिया, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, संकेत चौधरी, मनोज खेतावत  सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *