तस्वीर तब की है जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस वक्त की है जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे।
मुख्यमंत्री ने इस अति विशिष्ट तस्वीर भेंट करने के लिए श्री वाघेला का आभार जताया।

