लायंस क्लब के सदस्यों ने 500 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : लायंस क्लब के सदस्यों ने 500 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। मंगलवार को लायंस क्लब फ्रैटरनिटी की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ये पौधे लगाये गये।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूनम आनंद और गणेश सिंह ने मिलकर किया। पौधारोपण के लिए छायादार, औषधीय और फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ग्रेटर एकलव्य के अध्यक्ष लायन श्रवण बर्णवाल ने की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर पौधा एक जीवन की नींव है। आज लगाए गए 500 पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण देंगे।कार्यक्रम में लायन सुजीत कुमार, नीलिमा जायसवाल, अनिता साहू, अमित साहू, अरुण वर्मा, शुभ्रा मजुमदार, सिद्धार्थ मजुमदार और लायन अरुण सिंह ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *