सामाजिक परिवर्तन के महानायक हैं लालू यादव : कैलाश यादव

Dayanand Roy
2 Min Read

लालू यादव के 78 वें जन्मदिन पर प्रदेश राजद कार्यालय में कटा केक

रांची : प्रदेश राजद की ओर से राजद कार्यालय में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने पार्टी चुनाव चिन्ह लालटेन से सजा हुआ सुसज्जित 78 पाउंड का केक काटकर लालू यादव को दीर्घायु होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्म गोपालगंज के फुलवरिया गांव में पिता स्व. कुंदन राय और माता मरछिया देवी के परिवार में हुआ था।

लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन दलित दबे कुचले दलित पिछड़े अल्पसंख्यक आदिवासी एवं वंचित समाज के हक और अधिकार दिलाने के लिए जाना जाता रहा है।

लालू जी गुदड़ी के लाल हैं उनके चाहने वाले करोड़ों लोगों का आस्था सदैव है उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी से विधायक सांसद बनवाया।  समतामूलक समाज को बढ़ावा दिया। वे सामाजिक परिवर्तन तथा सामाजिक न्याय के महानायक के रूप में जाने जाते हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश राजद के निर्देशानुसार सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिले में गांव-गांव जाकर गरीबों को भोजन कराया और फल तथा मिठाई बांटी।

इस दौरान पार्टी कार्यालय में झोपड़पट्टी में रहने वाले सैकड़ों गरीब बच्चों और महिलाओं के बीच फल और मिठाई का वितरण किया गया।मौके पर उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, महासचिव मनोज पांडेय, आबिद अली, प्रणय कु बबलू,  मदन यादव, सुनीता चौधरी, विक्रम यादव, सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *