कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हुई भगदड़ में मरने वालों के लिए मुआवज़े की रकम दस लाख से बढ़ाकर 25 लाख की

Dayanand Roy
1 Min Read

बंगलुरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में मरने वालों के लिए मुआवज़े की रकम बढ़ाने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए घोषित मुआवजे़ को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि सरकार को उम्मीद है कि जिन लोगों ने इस हादसे में अपने परिजनों को खोया है, उन्हें आर्थिक मुश्किलों के कारण कष्ट नहीं सहना पड़ेगा।

इसी सप्ताह बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी जिसके बाद जश्न मनाने के लिए एक लाख से भी ज़्यादा फ़ैंस स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने की घोषणा की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *