मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार सरस मेले का भ्रमण

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरस मेला-2025 का भ्रमण किया। यह मेला ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ग्रामीण उद्यमियों और जीविका दीदियों को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

सरस मेला में जीविका दीदियों की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं। जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए स्टॉल उनके परिश्रम, आत्मनिर्भरता और उनके उत्कृष्ट हस्त कौशल को दर्शाते हैं।

ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर कई कदम उठाए गए हैं। जीविका दीदियों के संवर्द्धन तथा स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से उन्हें मदद दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *