तिलकनगर इंडस्ट्रीज की ‘मेंशन हाउस’ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांडी ब्रांड

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) बनाने वाली अग्रणी कंपनी तिलकनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (टीआई) के प्रमुख ब्रांड ‘मेंशन हाउस’ ब्रांडी ने लगातार दूसरे साल भारत में सबसे अधिक बिकने वाली ब्रांडी और वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली ब्रांडी का अपना स्थान बरकरार रखा है।

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘ड्रिंक इंटरनेशनल’ की जून, 2025 के लिए जारी रिपोर्ट ‘मिलिनेयर्स क्लब’ में यह जानकारी दी गई।

तिलकनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया कि 2024 में मेंशन हाउस के 78 लाख केस बिके। इसके साथ, मेंशन हाउस ब्रांडी अब वैश्विक स्तर पर 29वें सबसे बड़े ब्रांड के रूप में शामिल हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *