राहुल गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जामताड़ा दौरे का दिया न्योता

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें जामताड़ा आने का न्योता दिया और झारखंड की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी साझा की।

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें जामताड़ा आने का न्योता दिया। इस दौरान राज्य में चल रहे विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और रिम्स-2 निर्माण परियोजना की जानकारी दी।

डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को जामताड़ा में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। सम्मेलन की तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन इसमें राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने झारखंड में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबों की समस्याओं और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर पार्टी को और मजबूती से संघर्ष करने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने कमजोर, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ हुई यह मुलाकात प्रेरणादायक रही और उन्होंने उनके कार्यों की सराहना भी की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *